ब्लॉगर बंधुओं के लिये सुखद सूचना!
पेन उठाओ बॉलीबुड हिलाओ
अगर आप कहानी लिखने के शौकीन हैं तो कहानी लिखें, अगर फिल्मी कहानी हो तो बात ही क्या है। प्रथम पुरस्कार भी पांच-पचास हजार का नहीं पूरे दस लाख का। आखिरी तारीख 12 मई 2008। किस्मत आजमाने में हर्ज क्या है। हो सकता है तुक्का लग जाये। पैसा तो मिलेगा ही साथ ही उस कहानी पर फिल्म भी बनने वाली है यानी सोने पे सुहागा।
जी हां! मिर्ची मूवीज ने पहल की है नेशनल स्टोरी हंट की जिसमें देश भर के लेखकों से कहानियां आमंत्रित की गई हैं प्रथम पुरस्कार दस लाख, द्वितीय पुरस्कार पांच लाख और तृतीय पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपये दिये जायेंगे। इसके अलावा कुछ पांच-पांच हजार के सांत्वना पुरस्कार भी हैं। निर्णायक मंडल में बोमन ईरानी, अजीज मिर्जा और कमलेश पांडे हैं।
तो जाइये http://www.mirchimovies.com/पर, फार्म डाउनलोड कर भेजिये और इंतजार कीजिये जून माह का क्योंकि परिणाम इसी माह में घोषित होने वाले हैं।

लोड हो रहा है...